Gre No Deepika Death Case: ससुर का आपराधिक रिकॉर्ड आया सामने, दहे

Gre No Deepika Death Case:  ससुर का आपराधिक रिकॉर्ड आया सामने, दहे


Greater Noida का दीपिका मौत मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। पुलिस इस केस की हर एंगल से जांच कर रही है। जांच के दौरान मृतका के ससुर मनोज का आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है। पुलिस के अनुसार, उसके खिलाफ ईकोटेक-3 कोतवाली क्षेत्र में जमीन कब्जाने और मारपीट जैसे सात मुकदमे दर्ज हैं। गांव के लोगों का कहना है कि मनोज इलाके में काफी दबंग माना जाता है। ग्रामीणों ने नाम न बताने की शर्त पर कहा कि उसके तीन स्कूल चलते हैं और हर महीने लाखों रुपये की कमाई होती है। इसके बावजूद परिवार की पैसों और दहेज की मांग लगातार बढ़ती जा रही थी।

जमीन कब्जाने के आरोप भी आए सामने

ग्रामीणों के मुताबिक, मनोज कॉलोनाइजर का भी काम करता है। लोगों का आरोप है कि वह दबाव बनाकर कई लोगों की जमीन अपने नाम करा चुका है। डर और दबंगई की वजह से कई परिवारों ने अपनी जमीन कम कीमत पर बेच दी थी।
लोगों ने यह भी बताया कि दीपिका का पति रितिक भी कई बार गांव में झगड़े कर चुका है। उस पर लोगों के साथ मारपीट करने और डर का माहौल बनाकर फायदा उठाने के आरोप लगते रहे हैं।
गांव में पसरा मातम

दीपिका की मौत के बाद उसके पैतृक गांव कूड़ी खेड़ा में शोक का माहौल है। गांव के लोग लगातार परिवार को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं। ACP राजीव ने पुष्टि करते हुए बताया कि मनोज के खिलाफ सात मामले दर्ज हैं। इनमें जमीन कब्जाने और मारपीट के केस शामिल हैं। बुधवार को दादरी विधायक Tejpal Nagar भी पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। दीपिका की मां सरोज अपनी बेटी की मौत के बाद पूरी तरह टूट चुकी हैं। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

गृह प्रवेश में आई थी दीपिका

परिजनों के मुताबिक, 13 मई को दीपिका अपने चाचा के गृह प्रवेश कार्यक्रम में शामिल होने गांव आई थी। उस दौरान उसने अपनी मां और परिवार के लोगों को बताया था कि ससुराल वाले उसके साथ मारपीट करते हैं और कार व नकदी लाने का दबाव बना रहे हैं। परिवार का दावा है कि दीपिका ने रोते हुए कहा था कि अगर उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो वे उसे मार डालेंगे।
दीपिका के पिता संजय नागर 17 मई की शाम अपने रिश्तेदार बाबू प्रधान के साथ बेटी की ससुराल पहुंचे थे। उन्होंने परिवार को समझाने की कोशिश की और फिर वापस लौट आए।

आधी रात को आया फोन

परिजनों का कहना है कि पिता के लौटने के बाद दीपिका ने अपनी मां को फोन कर दोबारा प्रताड़ना की बात बताई थी। इसके कुछ देर बाद रात करीब साढ़े 12 बजे ससुर मनोज ने फोन कर बताया कि दीपिका सीढ़ियों से गिर गई है। जब परिवार मौके पर पहुंचा तो दीपिका की हालत गंभीर थी। बाद में उसकी मौत हो गई।

परिजनों का आरोप है कि दीपिका के शरीर पर 30 से ज्यादा चोटों के निशान मिले हैं। मां का कहना है कि उनकी बेटी को बुरी तरह तड़पा कर मारा गया है। उन्होंने आरोपियों के लिए सख्त सजा और मौत की सजा की मांग की है।



Leave a Reply