UP Weather Alert: आंधी-पानी के बाद मिली राहत खत्म, उमस और तेज

UP Weather Alert: आंधी-पानी के बाद मिली राहत खत्म, उमस और तेज


UP Heatwave Alert: प्रदेश के पश्चिमोत्तर भाग में बने चक्रवाती परिसंचरण और बंगाल की खाड़ी से आई पुरवा हवाओं के प्रभाव से बुधवार शाम मौसम ने अचानक करवट ली। करीब 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली तेज आंधी और छह मिलीमीटर बारिश से लोगों को कुछ समय के लिए गर्मी से राहत मिली। तापमान में गिरावट भी दर्ज की गई, लेकिन यह राहत ज्यादा देर टिक नहीं सकी।
गुरुवार को सुबह से ही तेज धूप और उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। आसमान में हल्के बादल जरूर दिखाई दिए, लेकिन सूरज की तपिश कम नहीं हुई। मौसम में नमी बढ़ने से उमस और ज्यादा महसूस की गई, जिससे लोगों को दिनभर परेशानी उठानी पड़ी।

तापमान में मामूली गिरावट, लेकिन उमस बरकरार

मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को अधिकतम तापमान 39.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.4 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 2.6 डिग्री नीचे रहा।
बाबतपुर क्षेत्र में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस दौरान वातावरण में करीब 70 प्रतिशत तक आर्द्रता बनी रही, जिससे गर्मी और अधिक चुभन भरी महसूस हुई।

रविवार से शुरू हो सकती है लू

बीएचयू के मौसम विज्ञानी प्रो. मनोज कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक अब मौसम धीरे-धीरे शुष्क होता जाएगा। आसमान साफ रहने से तापमान में लगातार वृद्धि होगी और रविवार से लू चलने की संभावना बन रही है।
उन्होंने बताया कि यदि वातावरण में नमी बनी रहती है तो आने वाले कुछ दिनों में दोपहर बाद फिर कहीं-कहीं आंधी और हल्की बारिश जैसी स्थिति बन सकती है, हालांकि इसकी संभावना फिलहाल काफी कम है।

नौतपा तक जारी रह सकती है भीषण गर्मी

मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि अगले कुछ दिनों में तापमान सामान्य से ऊपर पहुंच जाएगा। अधिमास की शुरुआत के साथ ही गर्म हवाओं का असर बढ़ेगा और नौतपा तक भीषण गर्मी, उमस और तापलहर का लंबा दौर जारी रह सकता है। ऐसे में लोगों को दोपहर के समय घर से बाहर निकलने में सावधानी बरतने की सलाह दी गई



Leave a Reply