World

स्वयं परीक्षा 2026: आवेदन शुरू, जानें पूरी डिटेल


ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने ‘स्वयं’ जनवरी 2026 सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह खबर देशभर के युवाओं और विद्यार्थियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, खासकर उन लोगों के लिए जो आनलाइन माध्यम से उच्च शिक्षा और कौशल विकास के अवसर तलाश रहे हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 15 अप्रैल से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 11 मई (रात 11:50 बजे तक) तय की गई है, जबकि परीक्षा शुल्क का भुगतान 12 मई तक किया जा सकेगा। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद उम्मीदवारों को 13 मई से 15 मई तक अपने फार्म में सुधार करने का मौका भी दिया जाएगा।

यह परीक्षा देश के प्रतिष्ठित संस्थानों जैसे आइआइएम, इग्नू और अन्य भागीदार विश्वविद्यालयों द्वारा संचालित लगभग 900 आनलाइन पाठ्यक्रमों के लिए आयोजित की जा रही

है। इन पाठ्यक्रमों में व्यवसाय प्रबंधन अर्थशास्त्र, कंप्यूटर विज्ञान, इंजीनियरिंग, शिक्षा, मानविकी और विभिन्न कौशल आधारित विषय शामिल हैं। इससे युवाओं को अपनी रुचि और करिअर लक्ष्यों के अनुसार कोर्स चुनने का अच्छा अवसर मिलेगा। परीक्षाएं 17 जून से 21 जून 2026 तक अलग-अलग शिफ्टों में आयोजित की जाएंगी। परीक्षा कंप्यूटर आधारित (सीबीटी) और हाइब्रिड मोड दोनों में होगी। प्रत्येक परीक्षा की अवधि 3 घंटे होगी और इसमें सामान्यतः 50 प्रश्न पूछे जाएंगे, जो चुने गए कोर्स पर आधारित होंगे।

परीक्षा शहर की जानकारी और प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) बाद में आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। यदि आवेदन करते समय किसी प्रकार की समस्या आती है, तो उम्मीदवार 011-40759000 पर संपर्क कर सकते हैं या swayam@nta.ac.in पर ईमेल भेज सकते हैं।



Related Articles

Leave a Reply

Back to top button