World

इस हफ्ते OTT पर मिलेगा एंटरटेनमेंट का डबल डोज़,जानि�


OTT Plateform: दर्शकों के लिए मई का यह हफ्ता काफी खास होने वाला है। 06 मई से 10 मई 2026 के बीच अलग-अलग डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर कुल 14 नई वेब सीरीज और फिल्में रिलीज होने जा रही हैं। एक्शन, ड्रामा, म्यूजिकल, कॉमेडी और क्राइम-थ्रिलर जैसी कई शैलियों की ये रिलीज़ दर्शकों को भरपूर मनोरंजन देने वाली हैं।

इस हफ्ते की सबसे बड़ी और चर्चित रिलीज है Citadel Season 2, जिसमें Priyanka Chopra Jonas और Richard Madden एक बार फिर धमाकेदार अंदाज में नजर आएंगे। इसके अलावा रैपर King अभिनय की दुनिया में कदम रख रहे हैं। उनकी नई वेब सीरीज Lukkhe भी इस हफ्ते रिलीज होग

Citadel का पहला सीजन दुनियाभर में काफी पसंद किया गया था और अब इसका दूसरा सीजन और बड़े स्तर पर लौट रहा है। इस बार एजेंट नादिया सिंह के किरदार में प्रियंका चोपड़ा एक नई ग्लोबल साजिश का सामना करती दिखेंगी। उनके साथ रिचर्ड मैडेन और Stanley Tucci भी अहम भूमिका में होंगे। यह सीरीज 6 मई को Amazon Prime Video पर रिलीज होगी।

Lukkhe: King का एक्टिंग डेब्यू

पंजाबी म्यूजिक और स्ट्रीट रैप की दुनिया पर आधारित Lukkhe एक म्यूजिकल एक्शन ड्रामा है। इसमें किंग, Raashii Khanna और Palak Tiwari मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह सीरीज 8 मई को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।

Vaazha II: दोस्ती और संघर्ष की कहानी

Vaazha II: Biopic of a Billion Bros एक मलयालम कमिंग-ऑफ-एज कॉमेडी ड्रामा है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया। फिल्म चार दोस्तों की जिंदगी, संघर्ष और सपनों की कहानी दिखाती है। यह फिल्म 8 मई से JioHotstar पर स्ट्रीम होगी।

और भी कई बड़ी रिलीज

इनके अलावा Hugh Jackman और Kate Hudson की नई फिल्म Song Sung Blue, थाई एक्शन फिल्म My Dearest Assassin और क्राइम थ्रिलर सीरीज M.I.A. भी इस हफ्ते OTT प्लेटफॉर्म्स पर दस्तक देने वाली हैं।

अगर आप इस वीकेंड घर पर बैठकर कुछ नया और रोमांचक देखना चाहते हैं, तो यह हफ्ता आपके लिए भरपूर मनोरंजन लेकर आ रहा है।



Related Articles

Leave a Reply

Back to top button