Fitness Tips: सिर्फ 10 मिनट का ये योगा रूटीन महिलाओं को रखे�

Fitness Tips: सिर्फ 10 मिनट का ये योगा रूटीन महिलाओं को रखे�


Fitness Tips: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में महिलाओं के पास खुद की सेहत का ध्यान रखने के लिए समय निकालना आसान नहीं होता। चाहे वर्किंग वुमन हों या हाउस वाइफ, सुबह का समय अक्सर घर और परिवार की जिम्मेदारियों में निकल जाता है। ऐसे में नियमित वर्कआउट या मॉर्निंग वॉक की आदत लंबे समय तक जारी रखना मुश्किल हो जाता है।

अगर आपके साथ भी ऐसा होता है कि आप फिट रहने का प्लान तो बनाती हैं लेकिन समय की कमी के कारण उसे निभा नहीं पातीं, तो घर पर किया जाने वाला सिर्फ 10 मिनट का योगा रूटीन आपकी मदद कर सकता है।

सुखासन और ब्रीदिंग से करें शुरुआत

अपने योगा रूटीन की शुरुआत सुखासन से करें। जमीन पर पालथी मारकर बैठ जाएं और पीठ को सीधा रखें। अब आंखें बंद करें और पूरा ध्यान अपनी सांसों पर लगाएं। नाक से धीरे-धीरे सांस लें और छोड़ें। लगभग 2 मिनट तक इस ब्रीदिंग एक्सरसाइज को करें।

यह आसन मन को शांत करने, तनाव कम करने और शरीर को रिलैक्स करने में मदद करता है। साथ ही दिन की शुरुआत पॉजिटिव एनर्जी के साथ होती है।

त्रिभुज आसन से करें स्ट्रेचिंग

इसके बाद त्रिभुज आसन करें। सीधे खड़े होकर पैरों को फैलाएं। अब एक हाथ को नीचे पैर की तरफ ले जाएं और दूसरा हाथ ऊपर की ओर उठाएं। शरीर को साइड में झुकाते हुए इस पोज को दोनों तरफ से 1-1 मिनट तक करें।

यह आसन शरीर की अच्छी स्ट्रेचिंग करता है और कमर, पैरों और कंधों को मजबूत बनाने में मदद करता है। साथ ही शरीर की जकड़न भी कम होती है।

भुजंगासन से मिलेगा शरीर को आराम

अब पेट के बल मैट पर लेट जाएं। दोनों हथेलियों को कंधों के पास जमीन पर रखें और धीरे-धीरे गर्दन और सीने को ऊपर उठाएं। इस पोज को 30 सेकंड तक होल्ड करें और दो बार दोहराएं।

भुजंगासन रीढ़ की हड्डी को मजबूत बनाने, पाचन सुधारने और शरीर की थकान कम करने में मदद करता है। यह दिल और लिवर की सेहत के लिए भी फायदेमंद माना जाता है।

रोजाना करने से मिलेंगे कई फायदे

अगर आप रोज सिर्फ 10 मिनट भी इन योगासनों के लिए निकालती हैं, तो इससे शरीर में काफी सकारात्मक बदलाव महसूस हो सकते हैं। यह रूटीन फिटनेस के साथ मानसिक शांति और बेहतर एनर्जी देने में भी मदद करता है।



Leave a Reply