आर्चरी वर्ल्ड कप: भारतीय महिला टीम ने चीन को हरा जीता गोल्ड

आर्चरी वर्ल्ड कप: भारतीय महिला टीम ने चीन को हरा जीता गोल्ड


ब्लिट्ज ब्यूरो

नई दिल्ली। भारतीय महिला रिकर्व टीम ने शंघाई में आर्चरी वर्ल्ड कप स्टेज 2 में मेजबान चीन के खिलाफ रोमांचक शूट-ऑफ में जीत दर्ज करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया। भारत की दीपिका कुमारी , अंकिता भगत और कुमकुम मोहद ने फाइनल मुकाबले में अपना संयम बनाए रखते हुए शूट ऑफ में चीन को 5-4 (28-26) से मात देकर गोल्ड मेडल जीता। 31 साल की दीपिका का वर्ल्ड कप में यह 12वां गोल्ड मेडल है। 2021 के बाद पहली बार उनके खाते में गोल्ड आया है।

आर्चरी विश्व कप स्टेज-2 में चीन को हराकर गोल्ड मेडल जीतने पर बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा ने भारतीय महिला आर्चरी टीम की सराहना की है। उन्होंने एक्स पर लिखा- शंघाई में, फाइनल में मेजबान चीन को हराना… इसे ही कहते हैं ‘बुल्ज-आई’

यह मुकाबला उतार-चढ़ाव भरा रहा। भारत ने पहला सेट अपने नाम किया, लेकिन चीनी टीम ने जोरदार वापसी करते हुए स्कोर बराबर कर दिया और चार सेट के निर्धारित मुकाबले के बराबर समाप्त होने के बाद मैच को शूट-ऑफ में धकेल दिया। निर्णायक प्रेशर में भारतीय तीरंदाजों ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। अनुभवी स्टार दीपिका कुमारी ने तब घरेलू दर्शकों के सामने इस यादगार जीत को पक्क ा करने की जिम्मेदारी संभाली और शूट-ऑफ के आखिरी तीर पर 9 अंक हासिल किए।

सेमीफाइनल में साउथ कोरिया को हराया

इससे पहले भारतीय टीम ने प्रतियोगिता में एक और बड़ा उलटफेर करते हुए सेमीफाइनल में रिकॉर्ड 10 बार की ओलंपिक चैंपियन दक्षिण कोरिया को हराकर स्वर्ण पदक मुकाबले में अपनी जगह पक्क ी की थी। इस जीत के साथ भारत को टूर्नामेंट में अपना दूसरा पदक भी मिला। इससे पहले प्रवीण जाधव ने कंपाउंड व्यक्तिगत स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर देश के पदकों का खाता खोला था।



Leave a Reply